31 अगस्त की वो रात जिसने एक बार फिर अफगानिस्तान के पुराने जख्मों को हरा कर दिया. देर रात आए भूकंप से ऐसी तबाही हुई कि वीडियो देख आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कितने मासूमों की जान चली गई. 6.0 रही इस भूकंप की तीव्रता ने 800 से ज्यादा लोगों की जान ले ली और 2800 लोग घायल हो गए. भारत में रह रहे अफगानिस्तानी परिवार अपने लोगों को फोन लगा रहे लेकिन कोई खबर नहीं. भूकंप के पूरे के पूर गांव तबाह हो गए. तस्वीरें देखिए रुह कांप जाएगी. भारत ने भी अफगानिस्तान को मदद भेज दी है. राहत सामग्री और टेंट भेजे गए हैं. 1000 परिवारों के लिए टेंट और 15 टन खाद्य साम्रगी तुरंत भेजी गई. Watch video on Zee News Hindi